पितृपक्ष में ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर, पार्किंग स्थलों पर मिलेंगी सुविधाएं
गया, सितम्बर 12 -- पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को समाहरणालय सभागार में यातायात, परिवहन व पार्किंग कोषांग की बैठक हुई। अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन और सिटी एसपी अभिनव बैठक की अध्यक्षत की। मेला अवधि में शहर को जाम से बचाने, वाहनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने को लेकर मंथन की गई। पार्किंग स्थलों पर तीर्थयात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।
यातायात योजना बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी और डीएसपी यातायात ने मेला अवधि के लिए तैयार ट्रैफिक प्लान और चिन्हित पार्किंग स्थलों की जानकारी अधिकारियों को दी। सभी पार्किंग स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया जा चुका है। श्रद्धालुओं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.