पितृपक्ष में गया जंक्शन पर बढ़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात
गया, अक्टूबर 1 -- पितृपक्ष के दौरान गया जंक्शन पर तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए स्टेशन परिसर में आरपीएफ, जीआरपी और आरपीएसएफ के जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है। यात्रियों के सामान और संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार जांच की जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे के आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लगातार जांच के निर्देश दिए हैं। डीडीयू रेल मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर की मॉनिटरिंग में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह सीसीटीवी कंट्रोल रूम और डॉग स्क्वॉड की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में जवान स्टेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.