गंगापार, सितम्बर 27 -- पितृपक्ष के अवसर पर रविवार को कुरेसर स्थित कौरवेश्वर घाट और श्रृंग्वेरपुर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से श्राद्ध पूजन और पिंडदान कर अपने पुरखों को तर्पण किया। सुबह से ही दोनों घाटों पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए, जो देर तक चलते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान के बाद पुरोहितों के निर्देशन में अपने पितरों का स्मरण करते हुए पिंडदान और तर्पण किया। श्रृंग्वेरपुर धाम में गंगा किनारे पितरों के निमित्त पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कई श्रद्धालु परिवार के साथ घाट पर पहुंचे और पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच पिंडदान की रस्म पूरी की। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष में रोज करें ये 5 काम, पितरों का आशीर्वाद पाने की है मान्यता इसके बाद गंगा में तर्पण कर पूर्वजों की आत्...