गया, सितम्बर 26 -- पितृपक्ष मेले के पहले दिन शनिवार को मेला क्षेत्र में लगाए गए मेडिकल कैंपों में 1703 पिंडदानियों को चिकित्सा सेवा दी गई। इनमें चार मरीजों को बेहतर इलाज के लिए आईपीडी में भर्ती कराया गया। राहत की बात रही कि किसी मरीज को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ी। तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में कुल 78 हेल्थ कैंप संचालित किए जा रहे हैं। पांच स्थानों पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा

स्वास्थ्य सेवा के स्थान डीपीएम स्वास्थ्य निलेश कुमार ने बताया कि पांच हेल्थ कैंप विष्णु मंदिर के निकट, रेलवे स्टेशन, गया कॉलेज खेल परिसर के समीप, निगमा धर्मशाल बोधगया और गांधी मैदान टेंट सिटी में 24 घंटे पिंडदानियों की सेवा में चालू है। 24 कैंप 16 घंटे और 37 कैंप आठ घंटे संचालित होंगे। सभी कैंपों में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनात...