नवादा, सितम्बर 28 -- आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की शुरुआत के साथ ही शनिवार से पवित्र पितृ पक्ष महासंगम का शुभारंभ हो रहा है। पूर्णिमा श्राद्ध के साथ ही सनातन धर्मावलंबी अपने पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए तर्पण, पिंडदान एवं श्राद्ध कर्म का अनुष्ठान शुरू कर दिया। यह आध्यात्मिक कालखंड 10 अक्टूबर सर्वपितृ अमावस्या तक चलेगा, जिसमें कुल 16 दिनों तक जिले भर में भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। ​इधर, पितृपक्ष को लेकर जिले के बाजारों में भी तिल, कुशा, मिट्टी के बर्तन, धूप-अगरबत्ती और श्राद्ध सामग्री की दुकानें सज गई हैं। आगामी 16 दिनों तक पूरा नवादा जिला पितरों के प्रति श्रद्धा, सेवा और धार्मिक अनुष्ठानों के रस में सराबोर रहेगा। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष 2026: पिंडदान के लिए किसका बनता पिंड, पढ़े...