पितृपक्ष का आरंभ 26 सितंबर से, 10 अक्टूबर को होगा समापन
देवरिया, सितम्बर 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। सनातन धर्म में पितृपक्ष का विशेष धार्मिक महत्व है। यह अवधि पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और स्मरण का अवसर माना जाता है। इस वर्ष पितृपक्ष का आरंभ 26 सितंबर 2026, दिन शनिवार को पूर्णिमा श्राद्ध से होगा, जबकि 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या एवं पितृ विसर्जन के साथ इसका समापन होगा। 27 सितंबर को प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि पितृपक्ष में परिवार के दिवंगत सदस्यों की मृत्यु तिथि के अनुसार श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने की परंपरा है। इस बार तिथियों के घटने-बढ़ने के कारण श्राद्ध की तिथियों में विशेष स्थिति रहेगी। यह भी पढ़ें- 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या 2 अक्टूबर को षष्ठी और सप्तमी दोनों तिथियों का श्राद्ध किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.