गया, सितम्बर 21 -- विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का आगाज 25 सितंबर से होगा। एक पखवारे तक चलने वाले मेले की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। जिला प्रशासन का संवास सदन समिति इस वक्त पहचान पत्र बनाने और लाइसेंस देने में जुटा है। गयापालों को पहचान पत्र (लाइसेंस) दिए जा रहे हैं। साथ ही पंडा जी के सहयोगी, आवास, धर्मशाला और होटलों में तीर्थयात्रियों को ठहराने के लिए लाइसेंस देने की प्रक्रिया भी चल रही है। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की अनुशंसा पर इस बार विष्णुनगरी के करीब 503 गयापाल को पिंडदान कराने का लाइसेंस दिया जाएगा। साथ ही करीब तीन हजार पंडा जी के सहयोगियों को लाइसेंस देने के लिए आवेदन हैं। 538 निजी भवन व धर्मशालाओं के अलावा पितृपक्ष (15 दिन ) के लिए 123 होटलों को अस्थायी लाइसेंस भी दिया जा रहा है। आवासन व होटलों की स्थलीय निरीक्षण...