पितृपक्ष : छह वेदियों पर पिंडदान कर पितरों के ब्रह्मलोक की कामना
गया, अक्टूबर 3 -- त्रिपाक्षिक गयाश्राद्ध करने वालों की भीड़ लगातार तीसरे दिन शनिवार को विष्णुपद मंदिर व आसपास रही। आश्विन कृष्णपक्ष की सप्तमी और पितृपक्ष मेले के आठवें दिन शनिवार को छह वेदियों पर त्रिपाक्षिक पिंडदान हुआ। मंदिर के आग्नेय कोण पर स्थित सोलह वेदियों में छह वेदियों पर खीर से बने पिंड को अर्पित तक पितरों को ब्रह्मलोक की प्राप्ति की कामना की। चंद्रपद, गणेशपद, सभ्यागिनपद, अवस्यागिनपद, दधीचि और कण्वपद पिंडवेदियों पर सुबह से ही पिंडदानियों की भीड़ जुटने लगी। 17 दिनी गयाश्राद्ध करने वालों ने मुख्य रूप से खीर और जौ के आटे से बने पिंडों को दान किया। लोगों की भारी भीड़, पिंड और जल के कारण फिसलन से तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पिंडदान करने के बाद पिंडदानियों ने भगवान विष्णु के चरण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Pitru...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.