पितृपक्ष: गोदावरी तालाब में पिंडदान के साथ शुरू हुआ त्रिपाक्षिक गयाश्राद्ध
गया, सितम्बर 25 -- गयाधाम के गोदावरी तालाब में शुक्रवार को कर्मकांड के साथ त्रिपाक्षिक पिंडदान शुरू हो गया। करीब 50 हजार पिंडदानी गया जी पहुंच गए हैं। शुक्रवार को त्रिपाक्षिक पिंडदान (16 दिनी) करने वालों ने मुख्य रूप से पुनपुन घाट पर तर्पण कर पूर्वजों को मोक्ष दिलाने की कामना की। पुनपुन नहीं जाने वाले विकल्प के तौर पर तीर्थयात्री गया जी शहर के गोदावरी तालाब में पिंडदान कर त्रिपाक्षिक गयाश्राद्ध शुरू किया। बारिश होने के कारण गोदावरी में बने पंडाल व बगल के मंदिर परिसर में बैठकर पिंडदानियों ने 21 कुलों के उद्धार के लिए श्राद्धकर्म किया। गिरिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर व चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बैठकर पिंडदान किया। बारिश के एक साथ भीड़ कम नजर आयी। शाम तक पिंडदानियों ने पिंडदान किया। यह भी पढ़ें- Pitru Paksh Mela 2026: गया जी तैयार, पिंडदानियों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.