नई दिल्ली, जुलाई 25 -- नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिखा कि असम के राजस्व मंत्री और असोम गण परिषद (AGP) के वरिष्ठ नेता केशव महंता की बेटी दिबीशा महंता गुरुवार को खुद प्रदर्शनकारियों के साथ सड़क पर उतर आईं। गुवाहाटी के चाचल इलाके में हुए इस उग्र प्रदर्शन में दिबीशा न केवल शामिल हुईं, बल्कि उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यह भी पढ़ें- तो नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? राहुल गांधी ने बताई अंदर की बात!वायरल वीडियो से गरमाई...