पिता -पुत्रों ने दो महिला समेत चार को घायल किया
इटावा औरैया, मार्च 21 -- थाना क्षेत्र के ग्राम पेवली में खेत पर मकान बना रहे लोगों को पिता पुत्रों ने लाठी डंडो से मार पीट कर दी। इसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पेवली निवासी शिव कुमार पुत्र पुत्र रमेश सिंह ने बताया कि वह अपने खेतों पर रहने के लिए मकान बनवा रहे थे। शनिवार को गांव के ही कुछ लोग हाथों में लाठी डंडों से लैस होकर खेत पर आकर गाली-गलौज करने लगे जब उसके द्वारा विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट कर दी। पति को पिटता देख पत्नी कृष्णा, मां सिया देवी, उसकी पुत्री रोशनी बचाने आयी तो उन लोगों को भी लाठी डंडों से मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित घायल के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.