पिता हो गए देश के लिए शहीद, बेटे ने JEE Advanced क्रैक कर IIT बॉम्बे में लिया एडमिशन; काम आई ये स्कॉलरशिप
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- हर किसी के जीवन में पिता की अहम भूमिका होती है। लेकिन अगर किसी के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ जाए, तो उसको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतुल डागर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और उनके सामने कई चुनौतियां भी आईं, लेकिन वो डटे रहे और अब अपनी मंजलि की पहली और अहम पड़ाव को भी पार कर लिया है। जी हां, जब अतुल 3 साल के थे, तब उन्होंने अपने सैनिक पिता को खो दिया। इसके बावजूद उन्होंने दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक JEE Advanced 2026 में सफलता हासिल कर ली। इसके साथ ही कई छात्रों के लिए एक मिसाल बन गए हैं। हालांकि अतुल के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था।पिता ऑपरेशन रक्षक के दौरान हुए शहीद अतुल डागर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता स्वर्गीय सुधीर कुमार डागर भारतीय सेना की जाट रेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.