अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पिता से विवाद के बाद कासगंज के युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। सोमवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दो दिन पहले उसे भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भीमसेन निवासी विजय (24) पुत्र अजय पाल खेती करता था। बीते 21 मार्च को किसी बात को लेकर पिता से विवाद हो गया। तभी विजय ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ती देख परिजनों को शक हुआ। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। सोमवार को उपचार के दौरान विजय ने दम तोड़ दिया। शाम को परिजन शव को लेकर कासगंज चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.