पिता से मारपीट कर किया घायल
गढ़वा, अप्रैल 27 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में पुत्र ने नशे में पिता से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल मोतीचंद बिंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में मोतीचंद ने बताया कि रविवार की रात उसका पुत्र मुन्ना बिंद शराब पीकर घर आया था। इसके बाद वह अपने पिता के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। उसी क्रम में वह पिता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.