इस्लामाबाद, सितम्बर 22 -- इमरान खान और उनके परिवार के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इमरान के छोटे बेटे कासिम ने आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाया है। पाकिस्तान के शक्तिशाली आर्मी चीफ पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ निजी खुन्नस निकाल रहे हैं। साथ ही इस बात का भी डर जताया है कि उनके पिता को जेल में धीरे-धीरे मौत की तरफ धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान की सरकार घबरा गई है। स्काई न्यूज पर एक भावुक इंटरव्यू में इमरान के बेटे ने गिरफ्तार किए गए तमाम रिश्तेदारों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इमरान की तीन बहनों-अलीमा खान, उज्मा खान और नूरीन नियाजी को उठा लिया गया है। यह लोग इमरान खान को रिहा करने के लिए देशव्यापी आंदोलन शुरू करने वाली थीं। इमरान खान के बेटे कासिम ने कहा कि मेरी सभी ...