फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 10 -- जहानगंज। पिता से दोस्ती गांठकर एक युवक किशोरी को भगा ले गया। थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।एक गांव निवासी ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आठ मार्च की शाम आठ बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी को पड़ोसी गांव का समीर खां शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया। ग्रामीण के मुताबिक समीर उसके साथ एक कंपनी में काम करता था। घटना वाले दिन वह घर पर भी आया था। जाते समय बेटी अपने साथ 20 हजार रुपये और पत्नी के आभूषण भी ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.