मुंबई, मार्च 31 -- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़क पर आपसी लड़ाई में 4 साल के एक बच्चे को निशाना बनाया गया है। यही नहीं उसे इतनी बर्बरता से मारा गया कि जिसने भी देखा उसका दिल दहल गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और उसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना खराब है कि उसे शेयर भी नहीं किया जा सकता। एक शख्स का झगड़ा दूसरे से चल रहा था। इसी दौरान उसने दूसरे शख्स के 4 साल के बेटे को पैर पकड़कर उलटा उठा लिया और जमीन पर बुरी तरह पटक दिया। यही नहीं उस पर लोहे की रॉड से भी हमला किया। यह वाकया मुंबई के ही उपनगरीय इलाके वसई का है। यह वारदात एक हाउसिंग सोसायटी की है। वीडियो में दिखता है कि 4 साल का विग्नेश पास में ही खड़े एक ऑटोरिक्शा में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी संदीप पवार का उसके पिता से झगड़ा होने लगा। यह झगड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.