बांदा, मार्च 31 -- बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कला गांव में सोमवार रात युवक ने पिता से झगड़कर खुदकुशी कर ली। खप्टिहा कला गांव निवासी 25 वर्षीय शीलू पुत्र शीतला कहार ने अपने घर के पीछे लगे बबूल के पेड़ पर साफी से फंदा लगाकर झूल गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे उतारकर जिला अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता शीतला ने बताया शीलू की शादी जुलाई 2024 में महोबा में हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। शीलू इकलौता बेटा था। रात को शराब पीकर आया और मुझसे झगड़ने लगा कहासुनी होने पर वह घर के पीछे चला गया। इसके बाद उसने बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली है। उसकी मां पहले गुजर चुकी है। पत्नी संजू का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...