पिता समेत ई-रिक्शा चालक को पीटा
कन्नौज, मई 10 -- क्षेत्र के कुंवरपुर बनवारी नगर निवासी यासीन पुत्र फैज मोहम्मद ने बताया कि उसका पुत्र मोनू शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपना ई-रिक्शा लेकर घर जा रहा था। रामलीला मैदान के पास रामपुर बैजू गांव के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज कर मारपीट की। रविवार की सुबह करीब 9 बजे वह जब छिबरामऊ जा रहा था, तो उक्त लोगों ने उसे भी काली मठिया के पास रोक लिया और गालीगलौज करते हुए मारा-पीटा, जिससे वह घायल हो गया। वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीडि़त ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.