उरई, मार्च 6 -- जालौन। पारिवारिक विवाद को लेकर पिता व भाई के साथ झगड़ा कर रहे युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानी खास निवासी शिवनारायण ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा भूपेंद्र पारिवारिक विवाद के चलते अक्सर घर में विवाद करता रहता है। कई बार समझाने की कोशिश की है, लेकिन सुनने को तैयार नहीं है। पिता ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह भूपेंद्र आकर विवाद करने लगा। उन्होंने रोकने की कोशिश की तो गाली, गलौज करते हुए अभद्रता करने लगा। भाई राधेश्याम ने रोका तो उसके साथ मारपीट कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.