बांदा, मार्च 23 -- बांदा संवाददाता। मटौंध थाना के ग्राम अछरौड़ निवासी बृजपाल पुत्र इंद्रजीत प्रजापति ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसका भाई वीरू व पिता घर में लगे नल से मुझे पानी नहीं भरने देते। पानी भरने के लिए जाने पर मारपीट व गाली-गलौज किया है। पत्नी नीलम बचाने आयी तो उसे भी मारापीटा। इससे उसे चोट आयी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...