कौशाम्बी, जनवरी 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज गांव निवासी गिरजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम भाई पवन कुमार उसकी 10 वर्षीय बेटी रिया को गाली दे रहा था। विरोध करने पर उसने पिता प्रेमचंद्र निषाद के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.