पिता व बहन को मारपीट कर किया घायल
साहिबगंज, जून 25 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राधानगर थाना क्षेत्र के मध्य प्यारपुर गांव में घर खाली कराने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बेटे ने अपने पिता और बहन पर लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में मजलिस शेख (63) और उनकी पुत्री रेहना बेवा (26) घायल हो गए। दोनों ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र जौहर अली एवं असमाउल शेख ने मकान खाली करने के दबाव का विरोध करने पर मारपीट की। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल राजमहल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. नाजिश अहमद ने उनका उपचार किया। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना राधानगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.