मुजफ्फर नगर, मई 5 -- मुजफ्फरनगर पिता व रिश्ते के चाचा की हैवानियत का शिकार हुई नाबालिग के पुलिस ने थाने पर बयान दर्ज करा दिए है। पुलिस सम्भवत: मंगलवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोर्ट में बयान दर्ज होने के पश्चात पुलिस जल्द मामले में चार्जशीट में दाखिल करेगी। ताकि आरोपियों को जल्द सजा हो सके।30 अप्रैल शहर कोतवाली पहुंची एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 14 वर्षीया भांजी के साथ उसके पिता फरमान निवासी न्याजूपुरा व रिश्ते के चाचा आसिफ निवासी किदवईनगर ने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने अलग अलग स्थान पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर धमकी दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.