सिमडेगा, अप्रैल 24 -- सिमडेगा जिले की बेटी ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। बानो प्रखंड स्थित एसएस प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा शिवांगी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल इतिहास रचा है, बल्कि पूरे राज्य में जिले का नाम रोशन किया है। गुरुवार को जारी जैक 10वीं के परिणाम में जिले का समग्र प्रदर्शन भले ही संतोषजनक न रहा हो, लेकिन शिवांगी की सफलता ने उस कमी को पूरी तरह पाट दिया है।साधारण परिवार, असाधारण उपलब्धि एक बेहद साधारण परिवार से आने वाली शिवांगी के पिता हाट-बाजारों में छोटी सी दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगियों के बावजूद शिवांगी ने अपनी मेहनत जारी रखी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा, स्कूल की प्राचार्य कल्याणी बारला, शिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.