पिता लगाता रहा थाने का चक्कर, बेटी ने छेड़छाड़ से त्रस्त होकर जान दी, राजधानी लखनऊ में घटना
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी लखनऊ में ही पुलिस का ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है। 11वीं छात्रा के साथ लगातार छेड़छा़ड़ होती रही। विरोध करने पर हमला भी हुआ। पिता शिकायत के लिए पुलिस चौकी से थाने का चक्कर लगाता रहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंतत: इन सब से आजिज आकर सोमवार की दोपहर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना मलिहाबाद के कसमंडी कला इलाके की है। 15 साल की किशोरी के जान देने के बाद पुलिस की नींद खुली और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया पुलिस चौकी प्रभारी कसमंडी कला विवेक कुमार को निलंबित कर दिया है। छात्रा के पिता के मुताबिक उनकी बड़ी बेटी 11वीं की छात्रा थी। सोमवार सुबह वह पत्नी और छोटी बेटी के साथ बाजार गए थे। दोपहर करीब 12 बजे लौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.