रांची, मई 6 -- रांची, संवाददाता। आर्थिक तंगी, सीमित संसाधन और परीक्षा से ठीक पहले नानी के निधन का दुख... इन तमाम चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए रांची की अंशु कुमारी ने इंटरमीडिएट कला संकाय में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जैक द्वारा जारी 12वीं के परिणाम में अंशु ने 473 अंक (94.6%) हासिल कर अपनी मेधा साबित की। पीएमश्री प्रोजेक्ट प्लस टू हाईस्कूल, सदमा (ओरमांझी) की छात्रा अंशु की सफलता के पीछे बड़ा संघर्ष छिपा है। उनके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और मां रेजा (श्रमिक) के रूप में कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अंशु पिछले दो वर्षों से अपने नानी के घर रहकर शिक्षा प्राप्त कर रही थीं。 यह भी पढ़ें- दुमका के अंकित आर्ट्स में राज्य में दूसरे स्थान परअंशु की प्रेरणा 'हिन्दुस्तान' के साथ संवद में अंशु न...