हजारीबाग, अप्रैल 6 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधिबेटा के स्वास्थ्य के लिए बेटी की बलि देने के आरोप पर पिता मां और उनके मददगारों के प्रति नाराज हैं। उन्होंने कहा कि बेटी के लापता होने की जानकारी मिली तो लगा कि बेटी सुबह तक आ जाएगी। पर बच्ची की दुखद मौत की घटना से मैं दुखी हूं। उन्होंने कहा कि मेरी छोटी बेटी मुझसे बहुत प्रेम करती थी। अपने स्कूल में जो खाना मिलता था वह मुझे भी अक्सर खिलाने ले आती थी। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी का नाम पुत्री की हत्या में आया है यह सुनकर काफी दुख हुआ। यह विचित्र घटना है कि कोई मां कैसे इस तरह की घटना को अंजाम दे सकती है। मैं सरकार से चाहता हूं कि उसे जेल में सड़ाया जाए। उन्होंने कहा कि उसका अंतिम संस्कार पुतला जलाकर कर दूंगा। अब बच्चे भी कहने लगे मां ने जैसा काम किया है उसे भोगना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों क...