पिता-भाई की कब्र के पास दफन हुआ आबान, जनाजे में उमड़ी भीड़
प्रयागराज, अगस्त 8 -- माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद को शनिवार शाम कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में पिता और भाई की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। दो दिन के इंतजार के बाद आबान को अंतिम विदाई दी गई। छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए लखनऊ और झांसी जेल में बंद बड़े भाई उमर अहमद और अली अहमद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली पैरोल के बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा में कब्रिस्तान लाया गया। दोनों भाइयों के पहुंचने की खबर पर कब्रिस्तान के बाहर हजारों की भीड़ जुट गई। अंतिम दीदार के लिए भीड़ में धक्का-मुक्की और आपाधापी की स्थिति बनी तो पुलिस को कई बार हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। झांसी में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में आबान अहमद और उसके साथी सोनू की मौत हो गई थी। हादसे में उनके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हुए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.