शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के मगटोरा गांव में चक रोड की जमीन पर बने मकान को हटाने पहुंची राजस्व टीम की कार्रवाई को लेकर तनाव बढ़ है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस और राजस्व कर्मियों पर मारपीट, पक्षपात और जबरन कार्रवाई के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जबकि पुलिस-प्रशासन का कहना है कि कब्जा हटाने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही थी। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जलालाबाद के नायब तहसीलदार रोहित कटियार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची थी। टीम का कहना था कि नवीन परती और चक रोड की भूमि को कब्जा मुक्त कराना है। इसी क्रम में विवेक पुत्र धनपाल का मकान चिन्हित किया गया। टीम के पहुंचते ही विवेक और उसके परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.