नई दिल्ली, मार्च 29 -- वैशाली की गलियों से निकली एक साधारण सी लड़की आज पूरे बिहार के लिए मिसाल बन गई है। सबरीन परवीन ने 492 अंक हासिल कर मैट्रिक परीक्षा 2026 में संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया है। उनके पिता पश्चिम बंगाल में टायर की छोटी सी दुकान चलाते हैं, लेकिन बेटी के सपनों की उड़ान इतनी ऊंची रही कि उसने मेहनत और लगन से पूरे बिहार में कामयाबी हासिल की। सबरिन परवीन वैशाली जिले के छौराही की रहने वाली हैं। उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं रही लेकिन पढ़ाई को लेकर सबरीन का जुनून कभी कम नहीं हुआ। कई बार ऐसा होता है कि संसाधनों की कमी बच्चों के सपनों के रास्ते में रुकावट बन जाती है, लेकिन सबरीन ने इसे अपनी ताकत बना लिया। उन्होंने हर चुनौती को पार करते हुए यह साबित कर दिया कि मेहनत के सामने हालात भी झुक जाते हैं। सबरीन के पिता ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.