संभल, मई 2 -- पिकअप लूटने के बाद पिता-पुत्र की हत्या कर शव फेंकने के मामले में एसटीएफ ने फरार चल रहे एक लाख के इनामी मास्टरमाइंड को गुरुवार को पंजाब के पठानकोट से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ बरेली ने आरोपी को धनारी थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है। धनारी पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस हत्याकांड में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थानाक्षेत्र के गांव भिरावटी मलुआ के घेर निवासी नरेश व उसके बेटे भीमसैन की पिकअप मेरठ लेकर जाने का झांसा देकर कैलादेवी थानाक्षेत्र के रझेड़ा सलेमपुर निवासी संतोष ने बुकिंग की और अपने भाई अरविंद व साथी मनोज के साथ मिलकर हत्या कर दी। शवों को शामली जिले में काबडोत पुल के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया था, जिन्हें पुलिस ने 7 अप्रैल को बरामद किया था। डबल मर्...