पिता-पुत्र से मारपीट में दो दरोगाओं समेत तीन पर मुकदमा
प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- खीरी/प्रयागराज। खेत से मिट्टी लाने के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट करने और धमकाने के एक मामले में खीरी थाने के दो दरोगाओं और एक सिपाही के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर अपने ही थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में कुछ अज्ञात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मामला पाठकपुर गांव का है।खीरी थानाक्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र लखन सिंह के मुताबिक, चार मई को वह दरवाजे के सामने पुराई के लिए अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लेकर घर आया और ट्रैक्टर खड़ा कर नहाने-खाने चला गया। आरोप है कि करीब 11 बजे एसआई धीरज सिंह व रामप्रवेश सिंह सिपाही अमित कुमार व कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पहुंचे और मिट्टी कहां से लाए, यह पूछने लगे। बातचीत के दौरान ही पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.