बदायूं, जून 12 -- दातागंज, संवाददाता।मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटकर घायल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के समरेर गांव का है। गांव के रहने वाले राजेन्द्रपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 अप्रैल की रात वह अपने बेटे मनबहादुर के साथ दावत से लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पुलिया के पास खड़े निखिल, कुनाल और अभिषेक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। यह भी पढ़ें- पिता-पुत्र से मारपीट के आरोप में तीन पर मुकदमा शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कराया। आरोपियों ने जाते समय धमकी भी दी। पुलिस ...