रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के मड़ैयान उदयराज गांव निवासी नवाब का आरोप है कि 24 अप्रैल की शाम थाना क्षेत्र के ही दुर्गनगला गांव के पास मैरिज हाल पर अपने चचेरे साले की शादी के आयोजन में गया था। इस दौरान उनका आठ वर्षीय बेटा शाहनवाज हाल में मौजूद गन्ने का जूस निकाल रहे ठेले पर नमक लेने चला गया। आरोप है कि जूस विक्रेता ने बच्चे के साथ मारपीट कर दी। मामले की शिकायत ग्रामीण ने मैरिज हाल के स्वामी से की तो वह आग- बबूला हो गया और आठ दस अज्ञात लोगों को बुलाकर होटल का दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद धारदार हथियार से लेस सभी लोगों ने युवक के साथ मारपीट के दौरान जेब में रखे अस्सी हजार रुपये भी छीन लिए। यह भी पढ़ें- सामान का पैसा मांगने पर दबंगों ने चार को पीटा शहजादनगर थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.