पिता-पुत्र मौत--पिता-पुत्र की मौत से एक साथ टूटा दुखों का पहाड़
बदायूं, जुलाई 31 -- बिल्सी, संवाददाता। सड़क हादसे ने थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव दिधौनी के एक परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। जिस घर में चंदौसी की दावत में शामिल होने की तैयारियां थीं, वहां अब मातम पसरा है। हादसे में घायल पिता चिरौंाजी लाल और उनके पुत्र मनोज ने पांच दिन तक जिंदगी से जंग लड़ी, लेकिन 29 जुलाई को दिल्ली के एक अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों के शव गांव पहुंचे तो चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। सबसे अधिक दर्दनाक स्थिति मृतक चिरौंजी लाल की पत्नी प्रकाश देवी और उनके पुत्र मनोज की पत्नी सर्वेश कुमारी की रही। पति और बेटे की अर्थी एक साथ देखकर प्रकाश देवी बार-बार बेसुध हो जातीं। वहीं सर्वेश कुमारी अपने पति के शव से लिपटकर बिलखती रहीं। दोनों महिलाओं की करुणक्रदन सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.