पिता-पुत्र पर हुए हमले में पांच नामजद समेत नौ पर रिपोर्ट
हरदोई, जुलाई 24 -- टड़ियावां। शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी श्याम मोहन शुक्ला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट लिखाई है। उसने कहा कि 11 जुलाई की दोपहर वह अपने गांव भैंसरी में खेत की जेसीबी से जोताई करवा रहा था। आरोप है कि गांव महमदापुर के रामलड़ैते, राम खेलावन, अजय पाल, श्रीचंद्र व सुधीर और चार अज्ञात लोगों के साथ उसके पास पहुंचे। खेत अगल बगल खड़ी पतावर में आग लगा दी। लाठी डंडों से उसके बेटे पर हमला कर जख्मी कर दिया। बेहोशी हालत में उसके पुत्र को उठाकर आग में डालने का प्रयास किया। बेटे को बचाने पर श्याम मोहन पर हमला कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: आम के रेट पूछने पर युवक पर जानलेवा हमला, सात नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.