पिता-पुत्र पर हमला करने वाले 18 नामजद
रुडकी, जून 1 -- मंगलौर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम बसवाखेड़ी में रविवार शाम दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को ईंट-डंडों से पीट दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बसवाखेड़ी निवासी जोनेश कुमार ने बताया कि 31 मई की शाम आरोपियों ने एक राय होकर उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने जोनेश की बहन और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और घर की महिलाओं के साथ मारपीट की। हमले में जोनेश और उनके पिता के सिर पर ईंट और डंडों से वार किया गया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.