पिता-पुत्र पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली, जून 14 -- लालगंज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पूरे चंदूलाल का पुरवा मजरे अंबारा पश्चिम गांव में युवक पर फावड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। क्षेत्र के पूरे चंदूलाल गांव निवासी हीरालाल अपने घर में निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान गांव के अमरनाथ और चंद्रकांत से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने हीरालाल के पुत्र सुनील के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.