बलिया, मार्च 26 -- बलिया। बैरिया पुलिस ने पिता-पुत्र पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। रानीगंज निवासी पंकज ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि बुधवार को पड़ोसी शिवकुमार सिंह और उसका पुत्र चंदन सिंह अपने घर के पास लगे सागौन के पेड़ की डाली अपने छत पर चढ़कर काट रहे थे। इसके चलते मेरे घर की तरफ दिखाई दे रहा था। आरोप लगाया है कि इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए चन्दन ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके चलते हाथ का अंगूठा कट गया। इलाज के बाद पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.