हल्द्वानी, दिसम्बर 19 -- हल्द्वानी। कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा निवासी एक व्यक्ति ने काठगोदाम थाने में तहरीर देते हुए दिल्ली निवासी पिता-पुत्र पर फोन के माध्यम से गाली-गलौज करने, झूठे मुकदमे में फंसाने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की पत्नी से भी गाली गलौज करने का आरोप है। साथ ही बेटी से फोन पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि मामले में मदन कुमार और उनके बेटे अश्विनी पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...