प्रयागराज, अप्रैल 1 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। एमजी मार्ग निवासी वैष्णवी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी सगे भाई जानू सिंह और मानू सिंह उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। दोनों आरोपित 30 मार्च को स्मार्ट बाजार के सामने स्थित उनकी बाटी-चोखा की दुकान पर पहुंचे और उनके पिता और दादा पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन इससे पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपितों का आपराधिक इतिहास होने की बात भी कही है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...