गोरखपुर, जून 7 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच सहकारी गन्ना विकास समिति की भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण के मामले में पुलिस ने समिति सचिव गोपाल प्रसाद की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आवंटन निरस्त होने के बावजूद उमेश सिंह और उनके पुत्र यशवंत सिंह ने आवास खाली नहीं किया व समिति की जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण कराया। विरोध करने पर सचिव को धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- पिता-पुत्र पर धमकी देने का केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...