पिता-पुत्र पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग
मथुरा, जून 30 -- थाना बल्देव के अंतर्गत गांव भरतिया में रविवार सुबह मंदिर से घर की ओर आ रहे पिता-पुत्र पर नामजदों ने हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव भरतिया, बलदेव में गांव के समीप मंदिर बनाये जाने को लेकर लोगों की पंचायत हुई थी। आरोप है कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे सुरेश अपने बेटे अर्जुन, ओमवीर के साथ मंदिर से घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर वीरेश आदि से कहासुनी हो गयी। आरोप है कि तभी वीरेश, रजत, मंजीत, शिवम, शिवम निवासीगण गांव भरतिया, बल्देव व तीन-चार अज्ञात लोग गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर नामजदों ने लाठी-डंडे और तमंचे की बट से मारपीट कर दी। इस दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पिता-पुत्र बाल-बाल बच गये। आरोपी जान से मारने की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.