कन्नौज, फरवरी 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख क्षेत्र के ककरैया गांव निवासी पूर्व प्रधान ने अपने ही परिवार के सदस्यों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिपाल सिंह पुत्र नाहर सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि वह दो बार ग्राम पंचायत के प्रधान रह चुके हैं और उनके पांच पुत्र हैं। आरोप है कि बड़ा पुत्र शंकर सिंह व नाती सूरज सिंह लंबे समय से विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार मामले में कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है और उस जमीन पर स्थगनादेश भी जारी है, इसके बावजूद आरोपी पिता-पुत्र जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज करने और जान-माल की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। महिपाल सिंह ने एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.