पिता पुत्र पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
सुल्तानपुर, जुलाई 27 -- हलियापुर, संवाददाता । थाना क्षेत्र के कांपा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दलित पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक को लेखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि रविवार को खेत जाते समय तीन लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से कांपा गांव निवासी राम बरन तथा उनके बेटे जितेन्द्र पर हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बल्दीराय में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल रामबरन का इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीड़ित जितेंद्र कोरी की तहरीर पर पुलिस ने राजा मौर्य ,रमाशंकर सिंह और जयप्रकाश मौर्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.