कौशाम्बी, दिसम्बर 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 21 दिसंबर की सुबह वह खेतों की ओर गई थी। लौटकर घर पहुंची तो पता चला कि 13 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता है। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर बेटी को अगवा कर ले गया है। साथ में बेटी 71 हजार रुपया नकद व लाखों के गहने भी लेकर गई है। इसका उलाहना देने जाने पर आरोपी के पिता ने गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.