गौरीगंज, मई 11 -- अमेठी,संवाददाता। भक्ति के आगे हर कठिनाई छोटी पड़ जाती है, इसे सच साबित कर दिखाया अमेठी जिले के बांसूपुर मजरे महसौ निवासी संतोष कुमार यादव और उनके पुत्र ओम प्रकाश यादव ने। इस पिता-पुत्र की जोड़ी ने सोमवार की तड़के तीन बजे घर से मां कालिका धाम के लिए लेटकर यात्रा शुरू की। दोनों जमीन पर लेटकर साष्टांग दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। जहां तक शरीर जाता है, वहां एक साथी निशान लगा देता है, और वहीं से फिर नई दंडवत शुरू होती है। इस तरह लगभग 10 किलोमीटर की दूरी लेटते-उठते तय की जा रही है। रास्ते में परिजन और रिश्तेदार "जय कालिका माता के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- पिता-पुत्र ने लेटकर तय किया मां कालिका धाम का दर्शनसंघर्ष का सफर कसारा गांव पहुंचते-पहुंचते संतोष यादव के हाथ-पैर जख्मी हो गए। घावों पर कपड़ा लपेटकर वे...