फिरोजाबाद, मार्च 6 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक को रास्ते में पकड़ कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। मठ मंदिर वाली गली आसफाबाद थाना रसूलपुर निवासी त्रिलोकी पुत्र अशोक कुमार मठ मंदिर से अपने घर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में इदरीश पुत्र फहीम ने अपने बेटो साहिल व चाँदबाबू निवासीगण मठ मंदिर वाली गली आसफाबाद ने उसे पकड़ लिया। रास्ते में गालीगलौज व मारपीट की। मारपीट देख वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। उन लोगो ने हमलावरों से उसे बचाया। वह लोग जान से मारने की धमकी़ देकर भाग गए। मारपीट में युवक के सिर व शरीर में चोटें आयी है। युवक ने पिता पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.