पिता-पुत्र ने तलवार से हमला कर युवक को किया घायल, तीन पर मुकदमा
सीतापुर, जून 16 -- सीतापुर,संवाददाता। पिसावां थाना क्षेत्र में दिल्ली जा रहे युवक को रंजिश के चलते गांव के ही पिता-पुत्रों ने रोक कर गाली गलौज की और विरोध करने पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी भाग निकले। लेकिन पीड़ित जब थाने शिकायत करने जा रहा था, तब फिर आरोपियों ने घेर कर पीटा और जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पिता-पुत्रों सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। पिसावां इलाके के पुरैना गांव निवासी संतराम के मुताबिक वह सुबह अपने घर से दिल्ली के लिए निकले थे। आरोप है कि जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचे, तभी रंजिश के चलते गांव के ही मोहले, मोनू और सोनू ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि इन लोगों पहले अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। जब उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.